सपा जिलाध्यक्ष ने पेड़ लगाकर पीडीए पेड़ रोपण अभियान का किया समापन पर्यावरण संरक्षण में पेड़ लगाना जरूरी - देवीप्रसाद चौधरी




प्रयाग भारत


मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के 01 जुलाई से 07 जुलाई तक चल रहे प्रदेशव्यापी पीडीए पेड़ रोपण अभियान के क्रम में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवीप्रसाद चौधरी ने लालगंज में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। देवीप्रसाद चौधरी ने लालगंज में बरगद का पेड़ लगाकर पीडीए पेड़ रोपण अभियान का समापन किया। देवीप्रसाद चौधरी द्वारा लालगंज में बरगद का पेड़ रोपण किया गया। उन्होंने कहा कि पृथ्वी को हरा-भरा रखने और पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ लगाना और उनकी सुरक्षा करना बहुत आवश्यक है। आज ग्लोबल वार्मिंग पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बन गया है। ग्लोबल वार्मिंग से बचने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाकर वृक्षावरण और वनावरण बढ़ाना जरूरी है। समाजवादी सरकार के समय उत्तर प्रदेश में वृक्षावरण के बढ़ाने की दिशा में काफी कार्य हुए थे। नदियों, झीलों, नहरों के किनारे पार्कों में खाली स्थानों पर बड़ें पैमाने पर पेड़ लगाए गए थे, साथ ही लगाए गये पेड़ों की देखभाल की गयी थी। पर्यावरण संरक्षण और अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए हर वर्ष की तरह इस साल भी समाजवादियों ने अभियान चलाकर बड़ी संख्या में नीम, पीपल और बरगद के पेड़ लगाए है। इस अवसर पर लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष कौषिक कन्नौजिया, भविष्य कुमार, अषोक मिश्रा, गणेष सिंह, संजय सिंह, चिन्तामणि यादव, ओमप्रकाष सोनकर, रवि सोनकर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ