प्रयाग भारत
लखनऊ । सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर बिल्डिंग हादसे के पीड़ितों को अनुग्रह राशि की घोषणा किए जाने पर आभार जताया। इससे पहले विधायक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ लोकबंधु चिकित्सालय भी पहुंचे थे, जहां उन्होंने घायलों से मिलकर उनका हालचाल जाना।
लोक बन्धु चिकित्सालय से निकलने के बाद,ट्रांसपोर्ट नगर हादसे में एल्डिको ग्रीन, गोमती नगर निवासी गुरुमीत सिंह साहनी में पुत्र जसमीत सिंह साहनी के मृत्यु पर सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
बता दें शनिवार देर शाम राजधानी लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में एक बहुमंजिला इमारत धराशायी हो जाने के बाद कई लोगों के दबे होने की आशंका पर सारी रात रेस्क्यू आपरेशन चला, स्थानीय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह पूरे समय राहत और बचाव कार्य पर नज़र बनाये रहे, घटना स्थल और लोकबन्धु अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल भी जाना। इस बीच विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की कई टीमें विभिन्न अस्पतालों और घटना स्थल पर सक्रिय दिखी। विधायक की टीम द्वारा रहत और बचाव कर्मियों को पानी और बिस्कुट पहुंचाया गया, अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल, उनके घरवालो विधायक की से आवश्यक तात्कालिक सहायता राशि पहुंचाई गयी, यहाँ तक विधायक की टीम जरुरत पड़ने पर मरीजों के लिए रक्तदान करती ही नजर आई।
0 टिप्पणियाँ