उत्तर प्रदेश राज्य कर मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन मिर्जापुर शाखा का चुनाव सम्पन्न, श्याम कृष्ण अध्यक्ष, सुनील कुमार पाल मंत्री निर्वाचित




प्रयाग भारत 


मिर्जापुर। शिवाला महंत स्थित राज्य जीएसटी कार्यालय पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश राज्य कर मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन के मिर्जापुर जिला शाखा का चुनाव राज्य कर अधिकारी अरविंद कुमार एवं विनय कुमार श्रीवास्तव की देखरेख में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया के पश्चात अध्यक्ष पद पर श्याम कृष्ण, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अमित कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष पद पर लव कुमार, मंत्री पद पर सुनील कुमार पाल, संयुक्त मंत्री पद पर अमित पुरी, संगठन मंत्री पद पर सुरेंद्र और कोषाध्यक्ष पद पर साजन सरोज निर्वाचित हुए। इस अवसर पर राज्य जीएसटी के विभिन्न कर्मचारी उपस्थित थे और अंत मे सभी ने निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दिया। उपरोक्त जानकारी नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्याम कृष्ण ने दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ