प्रयाग भारत
मड़िहान (मिर्जापुर)। मोबाइल बनवाने के नाम पर घर से निकली विवाहिता का शव सड़क किनारे मिलने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। परिजनों में मृतका का शव देखकर रोते बिखलते रहें। इस सम्बंध में मृतिका के ससुर ने बताया की घर से निकली 35 वर्षीय बहूं का शव बाजार और घर के उल्टी दिशा में लगभग एक किलोमीटर दूर मिला। मृतका का पति राजू कोल प्रयागराज में रह कर राजगीर मिस्त्री का काम करता है। संतनगर थाना क्षेत्र के लालगंज कलवारी संपर्क मार्ग पर करौंदा और पटेहरा कला गांव के बीच में चुनमुनिया बगीचा के पास सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में गुरुवार की सुबह 35 वर्षीय विवाहिता का शव पाया गया। हत्या का आरोप लगाते हुये मृतिका के ससुर बसंत लाल कोल ने बताया कि उसकी 35 वर्षीय बहूं फूलपत्ती देवी पत्नी राजू कोल बुधवार की दोपहर लगभग 11:00 के करीब घर से मोबाइल बनवाने के नाम पर दीपनगर बाजार गई हुई थी।दोपहर बाद 03 बजे के करीब सबसे छोटा नाती संदीप पटेहरा चौराहे से गांव में काफी देर तक ढूढता रहा, परंतु फूलपत्ती देवी का कही पता नही चला। जब मां देर रात तक घर नहीं पहुंची तब तीनो पुत्र के साथ परिजन काफी खोजबीन किए, परंतु कोई अता-पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह लगभग 6:30 बजे सड़क किनारे महिला का शव मिलने की बात क्षेत्र में आग की तरह फ़ैल गई। सड़क किनारे शव मिलने की बात सुन कर परिजन मौके पर पहुंच गए। जहां पर ससुर बसंत लाल कोल ने फूलपत्ती देवी के रूप में पहचान की। मृतिका के कपड़े अस्तव्यस्त मिले, पास में एक पानी के बाटल, कुछ गुटखा आदि भी पड़ा था। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा व्याप्त है। चर्चा यह भी है कि विवाहिता के साथ दुष्कर्म कर मारा गया है। स्थानीयों नें फोन कर संतनगर थाने को सूचना दी गई। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। परिजनों ने फूलपत्ती देवी की हत्या कर शव फेक जाने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं संतनगर थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। शही तथ्य क्या है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा।मृतिका के तीन पुत्र हैं, जिसमें 17 वर्षीय रंजीत,15 वर्षीय अंजीत और 10 वर्षी रंजीत हैं। अब तीनों के लालन-पालन की जिम्मेदारी पिता राजू कोल पर आ गयी है। क्षेत्र में इस बात का चर्चा बना हुआ है, कि जब विवाहिता दीपनगर बाजार मोबाइल बनवाने गई थी, तो उल्टी दिशा में कलवारी की तरफ शव कैसे पहुंचा। यह एक यक्ष प्रश्न बना हुआ है।
0 टिप्पणियाँ