प्रयाग भारत
मिर्जापुर। सामाजिक चिंतक व समाज सुधारक ज्योतिबा फुले की जयंती पार्टी के जिला कार्यालय लोहियाट्रस्ट पर जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं ने ज्योतिबा फुले के चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके विचार साझा किए। इस मौके पर इण्डिया गठबंधन लोकसभा प्रत्याशी राजेन्द्र एस बिन्द ने कहा कि ज्योतिबा फुले महिलाओं, दलितों और शोषितों के लिए जीवनभर कार्यरत रहे। वह भारतीय सामाजिक क्रान्ति के जनक, महान विचारक, समाज सुधारक, लेखक, दार्शनिक व संपादक थे। देश मे व्याप्त छुआछूत को खत्म करने और समाज को सशक्त बनाने में ज्योतिबा फुले ने अहम भूमिका निभाई थी। उनका जन्म 11 अप्रैल 1827 को पुणे में हुआ था। उन दिनों महिलाओं की शिक्ष को लेकर लोग उदासीन थे। इन कुरीतियों से समाज को मुक्त करने के लिए उन्होंने बड़े पैमाने पर आंदोलन भी चलाया। महात्मा ज्योतिराव फुले ने सितम्बर 1873 में महाराष्ट्र में सत्यशोधक समाज नामक संस्था का गठन किया था। सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि महात्मा फुले का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को शिक्षा का अधिकार प्रदान करना, बाल विवाह का विरोध, विधवा विवाह का समर्थन करना था। फुले समाज की कुप्रथा, अंधश्रद्धा की जाल से समाज को मुक्त कराना चाहते थे। उन्होंने कन्याओं के लिए भारत देश की पहली पाठशाला पुणे में बनाई। जयंती कार्यक्रम में आदर्श यादव, सत्यप्रकाश यादव, बाबा बिन्द, मेवालाल प्रजापति, रामजी यादव, जितेन्द्र बिन्द, सूरज यादव, विष्णु पटेल, आदित्य यादव, राजेश बिन्द, वीरेन्द्र यादव, गगन यादव, आशीष प्रजापति, रामकुमार यादव आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ