कांग्रेसी नेता के दादी के निधन पर आयोजित की गई शोकसभा, अर्पित की गई श्रद्धांजलि




प्रयाग भारत


मिर्जापुर। जिला कांग्रेस कमेटी मिर्जापुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश दूबे के रैदानी कालोनी निवास पर गुरुवार को एक शोक सभा की बैठक आहूत की गई। बैठक में कांग्रेस के महासचिव मनीष दुबे की दादी स्व उर्मिला देवी के निधन पर 2 मिनट का मौन धारण कर शोक संवेदना व्यक्त किया गया। गौरतलब है कि स्व उर्मिला देवी पूर्व अध्यक्ष स्व0 पंडित माताप्रसाद दुबे की चाची थी, बीते मंगलवार शाम को उनका 92 वर्ष के उम्र में देहावसान हो गया था। शोकसभा में मुख्य रूप से शहर अध्यक्ष राजन पाठक, चुनमुन शुक्ला, सोनावर खाँन, विजय सिंह, नगरपालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन दीपचन्द्र जैन, संतोष दूबे, संतोष मिश्रा, अमरेश दूबे, जफर इकबाल, विवेक, संजय दूबे, जितेन्द्र चौबे, संदीप मिश्रा, संतोष यादव, रमेश प्रजापति, शेषधर दूबे, आउटरीच कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मिश्रा, इमरान खाँ, संतोष यादव, ओम प्रकाश पाठक सहित अन्य कांग्रेसजनों व समाजसेवियों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मृतक के आत्मा को सद्गति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ