ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह ने विकसित भारत संकल्प यात्रा में खिचड़ी भोज और कंबल वितरण किया
अतिथियों को सम्मानित एवं अंगवस्त्र भेंट किया
केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता को मिल रहा लाभ बुद्धि लाल पासी
महराजगंज रायबरेली। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मऊ गर्वी ग्राम पंचायत में ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह द्वारा खिचड़ी भोज एवं कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पहुंचे मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी रायबरेली बुद्धि लाल पासी ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा
जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आज केंद्र की मोदी और योगी सरकार द्वारा तमाम तरह की कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है जिससे जनता जनार्दन तमाम तरह के लाभ पा रही है ।वही आयोजक
सत्येंद्र सिंह ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महराजगंज ने कहा केंद्र की मोदी और योगी सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से आज करोड़ों गरीबों को लाभ मिल रहा है।
वहीं उन्होंने आए हुए अतिथियों को सम्मानित किया और अंगवस्त्र भेंट किया।
इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता आरबी सिंह सुरेंद्र सिंह दाढ़ी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह कुंवर शिवगढ़ हनुमंत सिंह पुष्पेंद्र सिंह उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह प्रतीयं परिषद सदस्य बीजेपी डॉक्टर एमडी पासी महराजगंज मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा मंडल अध्यक्ष शिवगढ़ जीबी सिंह भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष निखिल पांडे सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ