प्रयाग भारत
लखनऊ। 75 वें गणतंत्र दिवस को विधानसभा सरोजनीनगर में भी लोकतंत्र के इस महापर्व को बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर डॉ राजेश्वर सिंह ने विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर, सुशांत गोल्फ सिटी में राजधानी लखनऊ के दूसरे सबसे ऊँचे 32 मीटर राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया, विधानसभा क्षेत्र में पूर्व प्रधानमंत्री पं अटल बिहारी वाजपेई की 8 फ़ीट ऊँची प्रतिमा का किया अनावरण तथा अटल चौक का लोकार्पण कर चौक के सौन्दर्यीकरण लिए निधि से 20 लाख रुपये देने की घोषणा की। अल्प आय वर्ग के 56 आवासों के स्वामियों को उनके आवास की चाबी हस्तांतरित की साथ ही खिचड़ी भोज व विशाल कंबल वितरण का आयोजन भी किया।
कार्यक्रम में सुशांत गोल्फ सिटी के अध्यक्ष आर. राजेश्वर राव, कर्नल दया शंकर दुबे, वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ हज़ारों की संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ