राहुल गांधी के खिलाफ हुई कार्यवाही का किया विरोध
चित्रकूट ब्यूरो। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खडगे के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी द्वारा राजघाट नई दिल्ली में चलाए जा रहे सत्याग्रह के तहत रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कचहरी कर्वी स्थित पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र के समक्ष सत्याग्रह किया।
जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल एडवोकेट ने कहा कि आज जिस तरह से मोदी सरकार लोकतंत्र का गला घोट रही है, इसे पूरा देश देख रहा है। विपक्ष के नेताओं को परेशान किया जा रहा है। अगर राहुल गांधी सदन में भ्रष्टाचार की आवाज उठाते हैं, तो उन्हीं को सदन से बाहर का रास्ता दिखाया जाता है। सदन के अंदर महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार की आवाज उठाना भी अगर जुल्म है तो कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाता रहेगा। पूरा विपक्ष अडानी की जांच कराने की मांग कर रहा है, लेकिन तानाशाह सरकार उसे बचाने के लिए नए-नए मुद्दे लाकर जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है, लेकिन कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता सड़क में उतर कर इस अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ेगा। कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी रंजना बराती लाल पांडेय ने कहा कि आज देश का लोकतंत्र खतरे में है, राहुल गांधी जनता से जुड़े मुद्दों एवं सरकार की तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाते है। सदन में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार की आवाज उठाने पर जेल में भेजने एवं सदन से बाहर करने का काम डरी हुई मोदी सरकार कर रही है। कहा कि जिस परिवार के लोगों ने इस देश के लिए अपने प्राणों की शहादत दी है, उस परिवार के लोग कभी इस देश अपमान नहीं कर सकते हैं। कांग्रेस नेता बुआराम शुक्ला ने कहा कि आज हम सभी लोगों को एकजुट होकर इस अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़नी पड़ेगी। शिव गुलाम वर्मा ने कहा पिछड़ों दलितों के साथ इस भाजपा सरकार में अन्याय किया जा रहा है। बाबा साहब द्वारा लिखित संविधान को मिटाने का काम किया जा रहा है। सेवादल के प्रदेश सचिव कुलदीप मिश्रा एवं सेवादल अध्यक्ष चुनवाद प्रसाद प्रजापति ने कहा कि अगर विपक्षी नेता जेपीसी से जांच कराने की मांग कर रहे हैं तो मोदी सरकार जांच से घबरा रही है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अवधेश करवरिया, अनिल गुप्ता, कुलदीप मिश्रा, गज्जू प्रसाद, शिव गुलाम वर्मा, चुनबाद प्रसाद प्रजापति, कालीचरण राजपूत, विजयमणि त्रिपाठी, यमुना शुक्ला, मानवेंद्र पटेल, जगजाहिर पटेल, राजनारायण यादव, कृष्णाराज सिंह, तीरथ प्रसाद, कंचन सिंह, मनीष सिंह, रामलखन पटेल, अर्जुन सिंह, निशांत सिंह, मोनू सिंह, धीरेंद्र शुक्ला, रामनरेश, ओम प्रकाश गुप्ता, पुरुषोत्तम यादव आदि मौजूद रहे। संचालन जमुना प्रसाद शुक्ला ने किया।
0 टिप्पणियाँ