केसीसी बकायेदारों पर तहसील द्वारा कड़ी कार्यवाही, संपति कुर्क


  लेडीयारी प्रयागराज। भारत सरकार बैंक से कर्ज लेने वालों पर कड़ा रूख अपनाया है। कड़ी कार्यवाही करते हुए जो बड़े बकायेदार हैं उनकी अचल संपत्तिओं की कुर्की करना आरम्भ कर दिया है। इसी क्रम में तहसील कोरांव अंतर्गत तमाम बैंको से कर्ज लेने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। लगातार बैंक कर्मचारियों द्वारा बकायेदारों को बार बार अवगत कराया गया कि जल्द से जल्द बकाया राशि जमा कर दें लेकिन बकायेदार कर्मचारियों की एक नही सुनी और अब अच्छा खासा खामियाज़ा भुगतने को पड़ रहा है। आपको बतादें कि बड़ौदा यूपी बैंक शाखा बड़ोंखर व खीरी के केसीसी बकायेंदारों की संपत्ति तहसील अधिकारियों द्वारा अब कुर्क की जाने लगी है। जनवरी 2023 से अब तक कई बकायेदारों की सम्पति संबंधित तहसील अधिकारियों द्वारा की गई हैं। जिन बकायेदारों की सम्पति कुर्क की गई हैं उनमे से कुछ बकायेदारों पर हुई कार्यवाही का विवरण इस प्रकार हैं ।

(1) 1430फ. कार्यालय उप जिलाधिकारी कोरांव प्रयागराज के आदेश संख्या- 1410/स०रा०ले० कोरांव 10/03/2023 के क्रम में बैंक देय मद के बाकीदार जगत नरायण पुत्र कौशल प्रसाद नि० ग्राम टुड़ियार की बकाया धनराशि 627799 व अन्य की वसूली हेतु अचल सम्पत्ति (भूमि) |गाटासंख्या 267 अ रकबा 10.9460 हे० भूमि आदेश 25/08/2021 के अन्तर्गत 14/03/2023 को कुर्क किया गया।(2) 1430फ.कार्यालय उपजिलाधिकारी कोरांव प्रयागराज के आदेश संख्या- 1411/स०रा०ले० कोरांव 10/03/2023 के क्रम में बैंक देय मद के बाकीदार मुन्नी लाल पुत्र रामजग नि०ग्राम बड़ोखर की बकाया धनराशि 891516 व अन्य की वसूली हेतु अचल सम्पत्ति(भूमि) गाटासंख्या 3570क रकबा 0.5710 हे० भूमि आदेश 28/08/2021के अन्तर्गत 14/03/2023 को कुर्क किया गया।( 3) 1430फ. कार्यालय उप जिलाधिकारी कोरांव प्रयागराज के आदेश संख्या- 1413/स०रा०ले० कोरांव 23/01/2023 के क्रम में बैंक देय मद के बाकीदार अयोध्या प्रसाद पुत्र प्रदुमन प्रसाद नि० ग्राम टुड़ियार की बकाया धनराशि 529012 व अन्य की वसूली हेतु अचल सम्पत्ति (भूमि) गाटासंख्या 98/1 रकबा 0.4480 हे० भूमि आदेश | 23/01/2023 के अन्तर्गत 14/03/2023 को कुर्क किया गया। (4)1430फ. आदेशानुसार कार्यालय उप जिलाधिकारी कोरांव प्रयागराज के आदेश संख्या-1377/ सहा०रा०ले० कोरांव दिनांक 25/01/2023 के क्रम में लाल रतन देव सिंह पुत्र लाल अमरनाथ सिंह नि० ग्राम कंचनपुर की बकाया धनराशि मु० 460567 व अन्य की वसूली हेतु अचल सम्पत्ति ग्राम कंचनपुर की गाटासंख्या 499मि. रकबा 2.6170 हे० में 1/3 अंश भूमि 21/02/2023 को कुर्क किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ