काशी तमिल संगमम् के साधू संतो का यमुनापार के भाजपाईयो ने स्वागत किया

प्रयाग भारत

पुष्प वर्षा और माल्यार्पण कर स्वागत अभिनन्दन करते हुए आशीर्वाद लिया

प्रयागराज। काशी तमिल संगमम् के तहत काशी से साधू-संतो के जत्थे का प्रयागराज पहुचने पर यमुनापार के भाजपाईयों ने पुष्प वर्षा एवं माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। भाजपा यमुनापार जिला उपाध्यक्ष संतोष त्रिपाठी के साथ कार्यकर्ताओ ने पहले संगम तट फिर लेटे हुए बडे़ हनुमान मंदिर मे माल्यार्पण कर स्वागत अभिनन्दन करते हुए आशीर्वाद प्राप्त कर प्रयागराज के महत्व को बताया। जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि संतो ने स्वागत अभिनन्दन और प्रयाग की छटा देख अभिभूत दिखे। कार्यकर्ताओ के सिर पर हाथ फेर आशीर्वाद देते रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ