न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू में प्रधानाचार्य राजीव सिंह ने वितरण किया गरीब, जरूरतमंद लोगो को गर्म कपड़े







रायबरेली महराजगंज क्षेत्र के न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल

सलेथू में गरीबों, असहायों एवं बुजुर्गों को ऐसे समय में वस्त्र वितरण किया गया, जबकि ठाड़ कंपा देने वाली सर्दी का प्रकोप चरम पर है, सूर्य देवता बादलों की ओट में हैं, ठिठुरते गरीब बुजुर्गों और बेसहारा महिलाओं को अपनी जान बचाना मुश्किल हो रहा है। कंबल वितरण का नेक काम विद्यालय प्रांगण में प्रबंधतंत्र द्वारा बुजुर्गों, जरूरतमंदों को गर्म कपड़े देकर ठंड से जीवन-रक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

आपको बता दें कि, विद्यालय प्रांगण में आयोजित वस्त्र वितरण कार्यक्रम प्रधानाचार्य राजीव सिंह द्वारा गरीब, जरूरतमंद लोगो में गर्म कपड़ों का वितरण कर किया गया। आर्थिकरूप से पिछड़े, गरीब परिवारों के बच्चे, बुजुर्ग, पुरुष, महिलाएं गर्म कपड़े पाकर लाभान्वित हुए।प्रधानाचार्य राजीव सिंह ने कहा कि, हमें अपनी सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी भी समझनी होगी। ठंड के मौसम में जरूरतमंदों की सहायता की जाए तो, इससे बड़ी सेवा कोई नही हो सकती के साथ-साथ आपकी खुशियां कई गुना बढ़ जाती है।प्रधानाचार्य राजीव सिंह ने कहा कि, हमें अपनी सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी भी समझनी होगी। ठंड के मौसम में जरूरतमंदों की सहायता की जाए तो, इससे बड़ी सेवा कोई नही हो सकती के साथ-साथ आपकी खुशियां कई गुना बढ़ जाती है। राजीव सिंह ने कहा कि, यदि हमारे एक छोटे प्रयास से किसी गरीब और जरूरतमंद के होठों पर मुस्कान आती है, तो यह हमारे लिए सबसे बड़ा उत्सव है। नए वर्ष के शुभारंभ का यह एक बेहतरीन तरीका है। धन का सबसे बड़ा सदुपयोग सुपात्र को दान देना है। हमें यथाशक्ति जरूरतमंद की सहायता अवश्य करनी चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ