प्रयाग भारत
मिर्जापुर। जिले के हलिया ब्लाक के ग्राम पंचायत गलरा ग्राम प्रधान श्रीमती ममता मिश्र की सासु मां एवं पूर्व ग्राम प्रधान अरूण मिश्र की सौ वर्षीय माता छबिराजी देवी का विगत दिनों चलते फिरते मौत हो गई है। मृतका के पति मिर्जापुर जिले के संस्कृति और संस्कार के विद्वान पूर्व प्रधानाचार्य एवं जिले के ख्यातिलब्ध संस्कृताचार्य स्व पं केशव प्रसाद मिश्र रहे जिनको विद्वानों की श्रेणी में गणमान्य माने जाते थे। स्व0 श्रीमती मिश्र के सुपुत्र अरूण मिश्र उपरौध क्षेत्र में अपने साफ सुथरी छवि के चलते खांसे लोकप्रिय है और वह की बार ग्राम प्रधान रहे हैं। वर्तमान में उनके पैतृक ग्राम पंचायत गलरा की ग्राम प्रधान उनकी धर्मपत्नी श्रीमती ममता मिश्र है। ग्राम प्रधान रहे श्री मिश्र के माता के निधन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा माता जी पूण्य आत्मा रही जिन्होंने भरा पुरा परिवार छोड़ एवं पति की प्रतिष्ठा को कायम रखते हुए उनके सुपुत्र अरूण मिश्र ने पिता की भांति उनके सामाजिक दायित्वो का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं यह देखते हुए माता जी स्वर्ग लोक वासी हुई है आज ऐसे बहुत कम लोगो को मौत मिलती है जो शताब्दी पूरी कर सके।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद अरूण सिंह ने भी दूरभाष पर स्व मिश्रा के निधन पर उनके सुपुत्र अरूण मिश्र से शोक सम्वेदना ब्यक्त किया है। ग्राम प्रधान के माता के निधन पर बापू उपरौध इण्टर मीडिएट कालेज लालगंज के प्रवंधक कृष्ण कान्त दूबे, समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष बालेन्दु मणि त्रिपाठी, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद प्रतिनिधि धर्नेन्द्र पाण्डेय धनंजय, पूर्व ब्लाक प्रमुख बुद्धिमान त्रिपाठी एडवोकेट, पूर्व ब्लाक प्रमुख ज्ञानेंद्र सिंह, बंजारी कला के ग्राम प्रधान संजय सिंह गहरवार, जिला सहकारी संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष सीनियर एडवोकेट राम सिंह, राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इण्टक राष्ट्रीय सचिव शशि भूषण दूबे कंचनीय, पूर्व ब्लाक प्रमुख दिनेश दूबे, भाजपा नेता मनीष त्रिपाठी, हलिया ग्राम प्रधान संघ के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष विजय नारायण मिश्र एडवोकेट, पूर्व विधायक सूर्य भान, समाजवादी पार्टी के जिला सचिव शिव प्रसाद तिवारी, जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव अमरनाथ पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य ई कृष्ण गोपाल चौधरी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश महासचिव इश्तियाक अंसारी, हलिया ब्लाक प्रमुख एवं दर्जनों ग्राम प्रधानो जिला पंचायत सदस्यो आदि ने छबिराजी देवी के निधन पर गहरा दुःख ब्यक्त किया है।
0 टिप्पणियाँ