प्रयाग भारत
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवीप्रसाद चौधरी की अध्यक्षता में सपा कार्यालय लोहिया ट्रस्ट परिसर में महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई गई। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवीप्रसाद चौधरी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का प्राचीन काल के महान ऋषियों में प्रमुख स्थान है। इनके द्वारा रचित रामायण वाल्मीकि रामायण कहलाता है। हिंदू धर्म की महान कृति रामायण महाकाव्य श्रीराम के जीवन और उनसे संबंधित घटनाओं पर आधारित है। महर्षिजी के अनुसार संयम, तपस्या और कठोर श्रम के बल पर बड़े से बड़ा कार्य आसानी से किया जा सकता है। इस अवसर पर पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल, सुरेन्द्र पटेल, दामोदर मौर्य, आदर्श यादव, अभय यादव, अखिलेश सिंह, अरशद अली, राहलु यादव, मनोज चैहान आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ