शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गा प्रतिमाओं का किया जा रहा है विसर्जन विसर्जन स्थल पर एसडीएम सदर, क्षेत्राधिकारी सदर, तहसीलदार सदर सहित भारी पुलिस बल मौजूद




प्रयाग भारत


मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के आदेश व अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व शिव प्रताप शुक्ल के निर्देशन में कोतवाली देहात के लोवर खजूरी (खडंजा फाल) स्थित विसर्जन स्थल पर प्रतिमाओं का विसर्जन शांति व सुरक्षा के बीच किया जा रहा है। इस विसर्जन के लिए उपजिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र पुलिस उपाधीक्षक सदर अमर बहादुर, प्रशिक्षणाधीन डिप्टी कलेक्टर हेमंत मिश्रा, तहसीलदार सदर हेमन्त कुमार विन्द, प्रभारी निरीक्षक को0 देहात अजय सेठ, भारी संख्या मे पुलिस फोर्स, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी मय स्टाफ, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल आदि मुस्तैद रहे। प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों के अधिकारियों की उपस्थित में मूर्तियों का शांतिपूर्ण तरीके से विसर्जन अनवरत चल रहा है। इस सम्बंध में उपजिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र नें जानकारी देते हुए बताया कि रविवार (13 अक्टूबर 2024) को अब तक लोअर खजूरी में 100 से अधिक मूर्तियों का विसर्जन आयोजकों द्वारा किया गया है। तहसील सदर क्षेत्र में 350 से अधिक मूर्तियों का विसर्जन विभिन्न थाना क्षेत्र मे होना है।जिसमें अकेले लोवर खजूरी (खडंजा) में लगभग 200 मूर्तियों का विसर्जन होना है। रविवार 12 अक्टूबर 2024 को तहसील सदर क्षेत्र के अब तक 136 मूर्तियों का पहले ही प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया है। उन्होंने बताया कि 14 अक्टूबर 2024 को अवशेष मूर्तियों का विसर्जन भी किया जा सकेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ