भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी की मनाई गई जयंती 21वीं सदी के भारत का देश के सामने रखा था रोड मैप : शिवकुमार सिंह




प्रयाग भारत


मिर्जापुर। आवास विकास कालोनी मुहल्ले स्थित राजीव गांधी पार्क में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। जयंती पर श्रद्धांजलि करते हुए पूर्व विधायक भगवतीप्रसाद चौधरी ने कहा कि आज पूरा देश राजीव गांधी को याद कर रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ0 शिवकुमार सिंह पटेल ने भी श्रद्धांजलि देते हुए कहा 21वीं सदी के भारत का रोड मैप देश के सामने रखा था। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक एवं किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संजय दुबे ने कहा कि सूचना क्रांति संचार क्रांति पंचायती राज्य का अधिकार राजीव गांधी ने दिया था। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं मीडिया प्रभारी छोटे खान ने स्व0 राजीव गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि राजीव गांधी को पूरा देश याद कर रहा है। 18 साल के युवाओं को मत देने का अधिकार राजीव गांधी ने दिया था। सूचना क्रांति, संचारक्रांति व पंचायतीराज 18 वर्ष के युवाओं को वोट देने का अधिकार जैसे कदम उठाया था। श्री खान ने कहा कि पंचायती राज का गठन किया था, ताकि गांव का सम्यक विकास हो सके। दूरसंचार और आईटी क्रांति कंप्यूटररीकरण एवं नई शिक्षा नीति जैसे तमाम योजनाओं को विकास के लिए उठाया था। आज हम सब लोग स्वर्गीय राजीव गांधी के जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लेते है। उपस्थित किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संजय दुबे, पीसीसी सदस्य रमेश प्रजापति, पप्पू, राजधर दुबे, शेषधर दुबे, जुबेदा खातून, शबनम अंसारी, राजेंद्र विश्वकर्मा, अंकुर श्रीवास्तव, अशफाक अहमद, संतोष यादव, विजय दुबे पहाड़ी, अनिल विश्वकर्मा, जुग्गीलाल, महेश श्रीवास्तव, आकाश सोनकर, शिबू पांडेय, राजन निषाद, अभिमन्यु सिंह, मुन्नालाल सहित अन्य कांग्रेस के लोग भी स्व0 राजीव गाँधी को श्रध्दासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ