प्रयाग भारत
सोनभद्र। ब्लॉक क्षेत्र के डूमरडीहा गांव में बुधवार को देर रात्रि में आई तेज़ आंधी तूफान और बारिश के चलते विशालकाय इक्लिप्ट्स का पेड़ दुद्धी से रेणुकुट, बिजपुर, और अंबिकापुर आश्रम मोड़ से जोड़ने वाली मुख्य मार्ग पर धराशायी हो गया। जिसके कारण यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। जिससे विभिन्न विद्यालयों के बच्चों को विद्यालय तक आने-जाने के लिए लगे वाहनो के परिचालन में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। आपको बता दें कि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुभाष कुमार ने इस विशालकाय पेड़ गिरने की स्थिति को स्पष्ट करते हुए बताया कि लिपट्स का पेड़ दुद्धी से आश्रम मोड़ विभिन्न मार्गो को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग पर डूमरडीहा पंचायत भवन के समीप गिरने से कई प्रकार की परेशानियां उत्पन हो गई है। पेड़ ने गिरते हुए विद्युत तार को भी चपेट में ले लिया जिससे विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई है। इन सारी समस्याओं को देखते हुए तत्काल वन विभाग व दुद्धी थाना पुलिस को भी सूचना दिया गया। वन विभाग, पुलिस विभाग व स्थानीय ग्रामीण की मदद से अंततः विशालकाय बृक्ष को रास्ते से हटाए जाने का पुरजोर प्रयास किया किया। सूचना पर पहुचे बन विभाग व पुलिस प्रशासन के प्रयास व स्थानीयों की मदद से गुरुवार को सुबह विशालकाय धराशायी इक्लिप्ट्स पेड़ को हटाने का प्रयास किया गया। गिरे पेड़ को हटाने के लिए काफी मशक्कत कर गिरे पेड़ को कई टुकड़ों में विभाजित कर मार्ग से हटाया गया, तब जाकर आवागमन सुचारू रूप से चालू हो सका। पेड़ हटने से वन विभाग व पुलिस प्रशासन दोनों विभाग के टीम सहित ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली।
0 टिप्पणियाँ