प्रयाग भारत
मिर्जापुर। पूर्व एमएलसी उदयबीर सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी रमेशचन्द बिन्द की जीत सुनिश्चित है। इस बार जनता चुनाव लड़ रही है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव संविधान बचाने के लिए मैदान में उतरे है। इस सरकार में व्यापारी, अल्पसंख्यक, नौजवान सभी परेशान है। पत्रकार वार्ता के दौरान एनडीए के प्रत्याशी पर आरोप लगाया कि वह दस वर्षो से जिले की सांसद और केन्द्रीय राज्यमंत्री है उनका विकास कार्य कही दिखाई नहीं पड़ रहा है। 29 मई को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा अपराह्न 1.00 बजे रखी गई है। उन्होने कहा कि भारी से भारी संख्या में पहुॅचकर कार्यकर्ता सभा को सफल बनाने का काम करेंगे। पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी, विधायक मनोज पारस, अभय यादव, आदर्श यादव, कौशिक कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ