प्रयाग भारत
प्रयागराज । उच्च प्राथमिक विद्यालय, दारागंज में विद्यालय के छात्रों के माध्यम से अभिभावकों तक शत-प्रतिशत मतदान करने हेतु जागरुकता का सन्देश देने हेतु सर्व शिक्षा के मध्याह्न भोजन समन्वयक राजीव त्रिपाठी, भारतीय सांस्कृतिक परिषद के महानगर अध्यक्ष सतीश कुमार गुप्त, इलाहाबाद इण्टर कालेज के उप प्राचार्य डाॅ अनन्त कुमार गुप्त, नगर निगम के स्वास्थ्य निरीक्षक रंजन श्रीवास्तव, अभिभावक, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्रों को संकल्प दिलाया गया। राजीव त्रिपाठी ने छात्रों को मतदान करने हेतु संकल्प की बातों को अपने अभिभावक एवं समस्त स्वजनों तक पहुंचाने के लिये छात्र/छात्राओं को प्रेरित किया। भारतीय सांस्कृतिक परिषद के महानगर अध्यक्ष सतीश कुमार गुप्त ने बच्चों को आगामी सामान्य लोकसभा चुनाव 2024 में बच्चों ,अभिभावकों एवं सभी को शत-प्रतिशत मतदान कर सशक्त लोकतन्त्र निर्माण में अपना योगदान करने हेतु प्रेरित किया। स्वास्थ्य निरीक्षक रंजन श्रीवास्तव ने एक-एक मत के महत्व को बताया और मतदान के महापर्व में सम्मिलित होने का आह्वान किया। डाॅ अनन्त कुमार गुप्त ने विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक राष्ट्र में मतदाता और मतदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुये मतदान कर श्रेष्ठ भारत के निर्माण में जनमानस के महत्व पर प्रकाश डालते हुये, मतदान हेतु प्रेरित किया। नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति से विद्यालय प्रांगण अविभूत रहा। कार्यक्रम में छात्र/ छात्राओं ने अपने हाथों में मतदान सम्बन्धित स्लोगन की तख्तियाँ भी पकड़ रखी थी। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रुकैय्या अब्बासी ने अभ्यागत अतिथिगण एवं अभिभावकों द्वारा मतदान संकल्प कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिये सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
0 टिप्पणियाँ