प्रयाग भारत
मिर्जापुर। 79-मीरजापुर लोकसभा क्षेत्र से सपा इण्डिया गठबंधन प्रत्याशी राजेन्द्र एस0 बिन्द का गुरूवार को चुनार विधानसभा का क्षेत्रीय भ्रमण जनसंवाद कार्यक्रम अन्तर्गत दर्जनो गॉवो का दौराकर जनसंवाद किया। इस दौरान बगहां, सुरसी, सराय टेकौर, सरैया त्रिमोहानी, जमुई, कैलहट, हनुमानगढ़ी, पचवां, सिकन्दरपुर, ओइनवाचट्टी, छोटा मीरजापुर आदि दर्जनो गॉवो में भ्रमण कर आमजन मानस की समस्याओ को सुना इस दौरान ग्रामीणो ने जगह- जगह प्रत्याशी को माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। उन्होने आम आमजन मानस एवं ग्रामीणो से समाजवादी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं सिद्वान्तों को विस्तार से बताया साथ ही वर्तमान भाजपा सरकार के जन विरोधी नीतियो को भी लोगो के सामने रखा गया। जनंसवाद कार्यक्रम के दौरान प्रत्याशी राजेन्द्र एस0 बिन्द ने कहा कि भाजपा सिर्फ झूठ और फरेब की राजनीति करती है। भाजपा नेताओं की हर बात झूठी निकली है। दस साल में झूठ और लूट भाजपा की पहचान बन गयी। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। किसानों को उनकी फसलों का लागत मूल्य भी नहीं मिला। किसान संकट में है। भाजपा सरकार ने उद्योगपतियों के करोड़ो रूपये का कर्ज माफ कर दिया है, लेकिन किसानों को उनकी फसलों के लिए एमएसपी की गारन्टी नहीं दी। भाजपा ने किसानों को अपमानित किया। समाजवादी इंडिया गठबंधन की सरकार किसानों का कर्ज माफ करेगी और किसानों को सुविधाएं देगी। फसलों की एमएसपी की गारन्टी देगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष देवीप्रसाद चौधरी ने कहा कि आज देश में जिस तरह की नफरत की राजनीति हो रही है। उससे देश को बचाने की जरूरत है। हमें आपको भाईचारे और आपसी सौहार्द को बनाये रखना ही समाजवादी पार्टी का उद्देश्य है। आपलोग एकजुट होकर सपा के पक्ष में वोट देकर इण्डिया गठबंधन को मजबूत करे। जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान मुन्नी यादव, सुनील सिंह पटेल, रोहित शुक्ला, राणा प्रताप सिंह, महिपाल सिंह, सूर्यकान्त सिंह पटेल, संतोष यादव, गिरधारी पटेल, सत्यप्रकाश यादव, कौशिक कन्नौजिया, दिनेश यादव, बन्दना पटेल, अजय सोनकर, रवि सिंह, पंकज पटेल, कुतुबुद्दीन अंसारी, कान्धा प्रताप यादव, ओमकार यादव, रंजीत सोनकर, शिवपूजन यादव, अशोक कुमार सिंह, अनुराग सिंह पटेल, राजेन्द्र यादव, रमेश सिंह, नखड़ू यादव, रमाकान्त चौबे, रामजनम सिंह पटेल, राजू यादव, सुजीत साहनी, मुन्ना विश्वकर्मा, रामराज यादव आदि लोग मौजूद रहें।
0 टिप्पणियाँ