प्रयाग भारत
मिर्जापुर। संसदीय क्षेत्र के छानबे विधानसभा क्षेत्र के लालगंज स्थित समाजवादी पार्टी के विधान सभा के चुनाव कार्यालय में समाजवादी पार्टी के कानपुर महानगर के विधायक अमिताभ बाजपेई प्रभारी छानबे विधानसभा क्षेत्र के साथ गठबंधन के समन्वय पर चर्चा करते हुए क्षेत्र में जनसम्पर्क किया। जनसम्पर्क व चर्चा बैठक में कांग्रेस के पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी नें भाजपा के 10 वर्ष के कार्यकाल की पोल खोलते हुए निशाना साधा। उन्होंने देश मे आरक्षण बचाने व युवाओं को रोजगार देने सहित संबिधान बचाने के लिए इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की। इस अवसर पर शशिभूषण दूबे कंचनीय राष्ट्रीय सचिव राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इण्टक, पूर्व निगमाध्यक्ष गुलाबचंद यादव उर्फ मुन्नी, जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष भूपेन्द्र शुक्ल, लालगंज ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवशंकर पाण्डेय, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव रामकृपाल मौर्य, जिला समाजवादी पार्टी के विधानसभा छानबे अध्यक्ष शोकीम अहमद, लालगंज के पूर्व ब्लाक प्रमुख महंत नरेंद्र गिरी, समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला महासचिव सचिव तूफानीलाल यादव, सपा जिला महासचिव हरिशंकर यादव सपा सेक्टर अध्यक्ष कासिम अली, समाजवादी पार्टी के नेता लल्लू दूबे, सपा लालगंज ब्लाक अध्यक्ष दीलिप कुमार शर्मा, कांग्रेस सेवादल छानबे अध्यक्ष सेराज अहमद, कांग्रेस के दिनेश चौधरी भाग लिया।
0 टिप्पणियाँ