प्रयाग भारत
मिर्जापुर। लोकसभा चुनाव के लिए सपा इण्डिया गठबंधन प्रत्याशी राजेन्द्र एस बिन्द ने गुरूवार को विधानसभा छानबे के विकास खण्ड छानबे के मुराजपुर, कुशहा, बरहां, चकिया चौराहा, हरगढ़, बौता, रामपुर हंसवार, बाग जोरावर लछियापुर गौरा, मनिकठा देवी आदि दर्जनो गाॅवो में भ्रमण कर आमजन मानस की समस्याओ को सुना इस दौरान ग्रामीणो ने प्रत्याशी का माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर गेहूॅ के खेत मंे आग लगने से हुए नुकसान का कई किसानो को प्रत्याशी ने आर्थिक मदद भी की। उन्होने आम आमजन मानस एवं ग्रामीणो से समाजवादी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं सिद्वान्तों को विस्तार से बताया साथ ही वर्तमान भाजपा सरकार के जन विरोधी नीतियो को भी लोगो के सामने रखा गया। इस अवसर पर सपा इण्डिया गठबंधन प्रत्याशी राजेन्द्र एस बिन्द ने कहा कि आज देश में जिस तरह की नफरत की राजनीति हो रही है। उससे देश को बचाने की जरूरत है। हमें आपको भाईचारे और आपसी सौहार्द को बनाये रखना ही समाजवादी पार्टी का उद्देश्य है। आपलोग एकजुट होकर सपा के पक्ष में वोट देकर इण्डिया गठबंधन को मजबूत करे।
जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि भाजपा सिर्फ झूठ व फरेब की राजनीति करती है। उससे जनता से जितने भी वादे किये है कोई वादा पूरा नहीं किया। वह जनता को भ्रमित कर उनका फायदा उठाई है। विकास के नाम पर सिर्फ लोगो को ठगा है, आपलोग इस बार सावधान रहे और सपा इण्डिया गठबंधन के पक्ष में अपना सहयोग दे। भ्रमण कार्यक्रम में मुन्नी यादव, आशीष यादव, आदर्श यादव, सतीश मिश्रा, सोकिम अहमद, संग्राम बिन्द, भवन प्रसाद बिन्द, राजेन्द्र प्रसाद बिन्द, शिवनारायण बिन्द, ब्रह्मराज पाल, धर्मेन्द्र बिन्द, विकास बिन्द, महेन्द्र बिन्द, श्याम बाबू बिन्द, भोला मौर्या, सुशील यादव, शिवमनि यादव, शेषमणि सरोज, अनिल यादव, शिवशंकर बिन्द, बाबा बिन्द, रामजी यादव, रंगलाल यादव, ओमप्रकाश यादव, दीनानाथ बिन्द, विनय बिन्द, मंशाराम स्वर्णकार, शिवबहादुर यादव, बृजेश यादव, रामकुमार यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
0 टिप्पणियाँ