आम आदमी पार्टी ने आई०एन०डी०आई०ए० गठबंधन प्रत्याशी को जिताने की जनता से की अपील भाजपा का संकल्प पत्र एक जुमला पत्र,भाजपा बताए दो करोड़ नौकरियां, 15 लाख रुपया, किसानों की आय दुगुनी वादे का क्या हुआ ? पीएम मोदी के कार्यकाल में बेरोजगारी 42 वर्षों में सबसे अधिक - आमआदमी पार्टी




प्रयाग भारत


मिर्जापुर। भाजपा के 10 साल के कार्यकाल में महंगाई बेरोजगारी चरम पर है। 400 का सिलेंडर 1200 का हो गया। आटा, दाल दूध तेल पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे है, उद्योग पतियों को लूट की छूट है, आम आद‌मी बेहाल है। जिला आमआदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी, सांसद संजय सिंह द्वारा उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं को इंडिया गठबंधन प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार प्रसार करने को निर्देशित किया गया है। जिसके चलते आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष ने इंडिया गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में प्रोफेसर बी0 सिंह नें मंगलवार को प्रेसवार्ता कर गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने की जनता से अपील की और भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। लोकसभा चुनाव के लिए जारी भाजपा के संकल्प पत्र को आमआदमी पार्टी ने जुमला पत्र बताया। प्रेसवार्ता करते हुए जिला अध्यक्ष प्रोफेसर बी0 सिंह ने कहा भाजपा के संकल्प पत्र से महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की एमएसपी गायब है। भाजपा की पिछली घोषणाएं जमीन पर आज तक नहीं आ पाई। भाजपा ने पिछले लोकसभा चुनाव में संकल्प पत्र में वादा किया था। 20 करोड़ नौकरियां, काला धन,15 लाख रुपया, किसानों की आय दोगुनी, सभी को पक्का मकान का मोदी का वादा क्या हुआ ? आमआदमी पार्टी काशी प्रान्त के प्रांत सचिव जनपद प्रभारी भदोही इंजीनियर राजन सिंह ने कहा कि भाजपा के 10 साल के कार्यकाल में महंगाई चरम पर है। 400 का सिलेंडर 1200 का हो गया। आटा, दाल दूध तेल पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे है। उद्योगपतियों को लूट की छूट है आम आदमी बेहाल है। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आमआदमी पार्टी काशी प्रान्त प्रदेश सचिव एवं जनपद प्रभारी सोनभद्र सुनील कुमार पांडेय राजनेता ने कहा कि देश में अघोषित इमरजेंसी लगी है। फर्जी मुकदमे लगाकर विपक्ष के नेताओं को जेल में डाला जा रहा है। चुनाव के वक्त दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी जेल में डाल दिया। उनको जेल में डालकर प्रचार करने से रोका गया, भाजपा सरकार ने लोकतंत्र की हत्या की है, जनता जिसका जबाब वोट से देगी। प्रदेश सचिव काशी प्रान्त सुनील कुमार पांडेय राजनेता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के शासनकाल में ईंधन और दवाओं की कीमतें काफी बढ़ गई हैं। "पीएम मोदी के कार्यकाल में बेरोजगारी 42 वर्षों में सबसे अधिक हो गई। किडनी की बीमारियों, कैंसर और तपेदिक की दवाओं की लागत भी काफी बढ़ गई। "अग्निवीर योजना से युवाओं को धोखा दिया गया था। भाजपा सरकार में नौजवानों को रोजगार मांगने पर लाठियां मिली है। उन्होंने ने कहा कि 2024 के चुनाव में गलती से भी भाजपा को वोट न चला जाए। अगर भाजपा को वोट दिया तो चुनाव जीतने के बाद भाजपा सरकार संविधान भी बदल देगी और देश में खुलेआम तानाशाही का राज होगा। इसलिए जनता से अपील करता हू कि भारी मतों से गठबंधन के प्रत्याशी को विजयी बनाएं। प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से सुरेश सिंह एडवोकेट, उपाध्यक्ष काशी प्रांत दिलीपसिंह गहरवार, एडवोकेट जिला महासचिव मिर्जापुर व्यासमुनि तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष रामाश्रय यादव, विनय कुमार दुबे, जिला उपाध्यक्ष मिर्जापुर मनबोध दुबे, सोशल मीडिया प्रभारी यूथ विंग दिनेश चौबे, दिनकर, संगठन महामंत्री अवधेश कुमार गौतम, अर्चना पुष्पकार, संतोष यादव, संतोष विश्वकर्मा इत्यादि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ