प्रयाग भारत
मिर्जापुर। रविवार को प्रभु रैदास महासभा द्वारा भारतीय संविधान निर्माता डाँ0 भीम राव अंबेडकरजी की 133 वीं जन्मोत्सव कार्यक्रम पर बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर याद किया गया। कार्यक्रम में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महासभा के अध्यक्ष राजेश भारतीय ने कहा की बाबा साहब जन्म से ही अभाव अपमान मे पले बढ़े वह साधारण मानव नहीं एक महामानव थे। कठिन मेहनत उच्च शिक्षा व संघर्षों से पुरी दुनिया में ज्ञान के प्रतीक बन गये। भारत के करोड़ों लोगों को सम्मान पूर्वक जीवन जीने का संदेश व प्रेरणा दे गये। बाबा साहब ने भारतीय संविधान निर्माता के रूप मे सभी वर्गों समुदाय व धर्म के मानने वालों के लिए बराबरी का अधिकार दिया। हमे गर्व है, कि भारतीय संविधान दुनिया का सबसे विशाल लोकतांत्रिक दस्तावेज है जो समता-स्वतंत्रता-बंधुत्तव व न्याय का अधिकार सभी को प्रदान करता है। राजेश भारतीय ने कहा बाबा साहब ने भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया व एलआईसी (भारतीय जीवन विमा) जैसे संस्थानों की स्थापना किया है। बाबा साहब ने भारत के सभी कमजोरवर्गों, महिलाओं, मजदुरों व छात्र युवाओं के लिए उन्नति व प्रगति के लिए अनेक संविधानिक प्राविधान किया है। बाबा साहब एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व महान लेखक, चिंतक, विधि ज्ञाता, कुशलवक्ता व राजनेता थे। राजेश भारतीय ने कहा की बाबा साहब सभी वर्गों समुदाय व धर्मो के लिए सर्वमान्य नेता थे, वें उच्च आदर्शों व सिंधान्तो के व्यक्ति थे। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष ममता भारती, कोआडिनेटर विजय कुमार एडवोकेट, प्रमोद, श्याम, गौतम, सत्यप्रिय भारतीय, पवन, रक्षित, महेंद्र, किशन माली आदि पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष लालता प्रसाद व संचालन सचिव रामलखन गौतम ने किया।
0 टिप्पणियाँ