प्रयाग भारत
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक पार्टी के जिला कार्यालय लोहियाट्रस्ट पर जिलाध्यक्ष देवीप्रसाद चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस मौके पर मजदूर सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्यामलाल बियार व लोहियावाहिनी के राष्ट्रीय सचिव संतोष पाण्डेय का माल्र्यापण कर स्वागत किया गया। बैठक में बिजली, पानी, खाद की समस्या का पदाधिकारियों ने जोर शोर से उठाया। साथ ही साथ आये दिन हो रही हत्या के लिए सरकार को कटघरे में खड़ा किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवीप्रसाद चौधरी ने कहा कि किसी भी संघटन की शक्ति उसके कार्यकर्ता होते है, उन्होंने सभी से कहा कि अपनी बूथ कमेटी को सक्रिय करने का काम करे जो लोग सक्रिय नही है उनकी जगह सक्रिय और पार्टी के पुराने लोगो को सम्मान के साथ सक्रिय करे। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि कार्यकर्ता गली गली गांव गांव जाकर जनता के बीच जाकर मोदी और योगी सरकार की असफलता और झूठ को बेनकाब करने का काम करे।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। हर वर्ग के साथ अन्याय हो रहा है, भ्रष्टाचार चरम पर है, पुलिस फर्जी एनकाउंटर कर रही है, कानून व्यवस्था ध्वस्त है व महंगाई और बेरोजगारी से जनता परेशान है। सरकार इन मुद्दों पर बहस नहीं करना चाहती है। उन्होने मतदाता सूची में नाम बढ़ाने पर भी जोर दिया। बैठक में पूर्व विधायक जगतम्बा सिंह पटेल, रविन्द्र बहादुर सिंह पटेल, मुन्नी यादव, दामोदर प्रसाद मौर्या, रविप्रकाश त्रिपाठी, आदर्श यादव, संतोष पाण्डेय, झल्लू यादव, राणाप्रताप सिंह, सत्यप्रकाश यादव, शैलेष पटेल, सोकिम अहमद, धर्मेन्द्र मौर्या, अतीक खान, कौशिक कन्नौजिया, बब्बू चमार, सलीम बादशाह, जमाल अहमद, श्याम अचल यादव, कन्हैया यादव, भोलानाथ यादव, संग्राम बिन्द, मुकुन्द लाल यादव, अनीस खान, हरिशंकर यादव, विजय सिंह पटेल, अरशद अली, अशोक यादव, रामराज यादव, भूपनरायण यादव, सौरभ सिंह, राजेन्द्र यादव, जैन कुशवाहा, जावेद अली, रामसुधार कुशवाहा, बाल गोबिन्द यादव, दिलीप शर्मा, अमरेश चन्द सोनकर, रविन्द्र यादव, सूरज यादव, सोनू यादव, अंकित यादव, रवि सोनकर, संतोष यादव, अजय सिंह यादव, सकील अहमद, नसीम, रामजी यादव, शिवकुमार यादव, मनोज चौहान, सूर्यकान्त, अहमद नवाज आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ