थाना मड़िहान पुलिस नें 700 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार




प्रयाग भारत


मड़िहान (मिर्जापुर)। पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अभिनन्दन द्वारा आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के अनुक्रम में शुक्रवार को उपनिरीक्षक विनोद कुमार मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना मड़िहान क्षेत्र से आरोपी राजू उर्फ नान्हक पुत्र रूपचन्द्र निवासी पहिती थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी के पास से 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मड़िहान पर मु0अ0सं0-52/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय/जेल भेजा गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ