उ0प्र0 शासन के मुख्य सचिव से राज्य कर्मचारी सँयुक्त परिषद के अध्यक्ष व महामंत्री नें किया मुलाकात, कर्मचारियों के हित मे की बृहद वार्ता




प्रयाग भारत


लखनऊ। प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र से राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष एवम् महामंत्री ने मुलाकात कर संयुक्त परिषद की पत्रिका "कहां आ गए हम" की प्रति भेंट किया। मुख्य सचिव से कर्मचारियों की महत्वपूर्ण मांगों पर चर्चा भी हुई। विशेष रूप से आउटसोर्स, संविदा कर्मचारी, लैब टेक्नीशियन, सहायक संबंधित अधिकारी एवं फाइलेरिया निरीक्षक की वेतन विसंगति, महिला कल्याण विभाग, आई0 टी0 आई0 के कर्मचारी, समाज कल्याण एवं चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा हुई थी। मुख्य सचिव उ0 प्र0 से मुलाकातकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। उपरोक्त आशय की जानकारी उ0प्र0 राज्य कर्मचारी सँयुक्त परिषद के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष नारायणजी दुबे नें दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ