प्रयाग भारत
चाकघाट , रीवा । जवा तहसील क्षेत्र में शुक्रवार बीती रात्रि प्रतिष्ठित व्यापारी बीरेंद्र सिंह के घर मे अज्ञात कारणों से आग लग गयी, जिसमे दुकान में रखा लाखो का सामान जलकर खाक हो गया।
बताया जाता है कि घटना करीब रात्रि 12 बजे के आसपास की थी जिसकी जानकारी बीरेंद्र सिंह को रात्रि 1 बजे के बाद हुई। जानकारी लगते ही आसपास के लोगो द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया गया और करीब दो घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया। जब तक दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो चुका है आग इतनी जबरदस्त थी, कि छत के छज्जे तक गिर रहे है।
आग कैसे लगी अभी तक पता नही चल सका।
वही पीड़ित व्यापारी ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
0 टिप्पणियाँ