प्रयाग भारत
लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी और कांग्रेस पार्टी पर जमकर बरसे राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह
महराजगंज रायबरेली ।कांग्रेस पार्टी ने केवल जनता को छलने का कार्य किया है इसीलिए जनता ने कांग्रेस पार्टी को पूरी तरह से उखाड़ फेंका रायबरेली की सांसद सोनिया गांधी को फुर्सत ही नहीं है कि वह रायबरेली की जनता का दुख दर्द बांट सके यह उद्गार आज महराजगंज ब्लॉक परिसर में कंबल वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह व्यक्त कर रहे थे कबल वितरण कार्यक्रम में पहुंचे राज्य मंत्री ने आए हुए लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी की सांसद सोनिया गांधी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और कहा आने वाले लोकसभा के चुनाव में एक बार फिर मोदी के ही नेतृत्व में देश आगे बढ़ेगा जनता ने मन बना लिया है कि एक बार फिर मोदी सरकार। महराजगंज ब्लॉक परिसर में पहुंचे राज्य मंत्री ने ब्लॉक में आने वाली 53 ग्राम पंचायतों के असहाय गरीब एवं बेबस जिनको ठंड में कंबल की अधिक जरूरत है राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने उन लोगों को कंबल वितरित किए । इस मौके पर एसडीएम राजितराम गुप्ता सीओ यदुवेन्द्र पाल कोतवाल बालेंदु गौतम एडीओ सतीश चतुर्वेदी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह सुरेंद्र दाढ़ी जिला मंत्री भाजपा शरद सिंह ग्राम प्रधान केशव चौधरी ग्राम प्रधान उमेश कुमार कुन्नू ग्राम प्रधान गंगासागर पांडे प्रधान सुनील मौर्य प्रधान संतलाल लोधी भगवानदीन फौजी ग्राम पंचायत अधिकारी महेंद्र शुक्ला ग्राम विकास अधिकारी वैभव मिश्रा आई एसबी धनेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ