अनियंत्रि मैजिक सड़क किनारे पलटने से छः लोग हुए घायल

 अनियंत्रि मैजिक सड़क किनारे पलटने से छः लोग हुए घायल



प्रयाग भारत 

मड़िहान (मिर्जापुर)। संतनगर थाना क्षेत्र के लालगंज कलवारी संपर्क मार्ग पर मुस्कीरा गांव के सामने शुक्रवार की देर रात लगभग 11:00 बजे के करीब अनियंत्रित मैजिक पलटी जिसमें सवार 6 लोग घायल हो गए। थाना क्षेत्र के मझारी गांव निवासी कल्लू अपनी पुत्री के ससुराल शुक्रवार की सुबह 10 बजे के करीब भाड़े की मैजिक से बधावा लेकर मुसरधरा सोनभद्र गए हुए थे। इस समारोह में गांव के बिरादरी के आधा दर्जन से ज्यादे की संख्या में सारिख होने के लिए 60 वर्षीय सोनकली, 30 वर्षीय नीलू पत्नी नान्हक, 11 वर्षीय अमर कुमार पुत्र विनय कुमार, 21 वर्षीय नीलम पत्नी संदीप व कल्लू की 40 वर्षीय पत्नी सिताबी गए हुए थे। वापसी के दौरान गांव से महज डेढ़ किलोमीटर पहले मुस्किरा मोड़ पर रात के ग्यारह बजे सामने से आरही ट्रक से बचने के चक्कर में चालक मोड़ नही घुमा पाया और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पटखनी खाते हुए लगभग चार फिट नीचे यूकेलिप्टस पेड़ के सहारे रुक गई। अन्यथा बड़ी घटना घट सकती थी, यदि सड़क से लगभग 12 फिट नीचे नाले में पलटती। दुर्घटना के बाद सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पटेहरा पहुंचाया गया। जहा से सभी का उपचार कर शनिवार की सुबह छोड़ दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ