सोनी कुमारी - प्रयाग भारत
महराजगंज, रायबरेली । तहसील क्षेत्र के राम सजीवन पुत्र स्वर्गवासी नन्हई निवासी ग्राम ओथी ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया। कि रामप्रताप पुत्र भगवानदीन राम प्रताप पुत्र बदलू ग्राम ओथी के द्वारा प्रार्थी की भूमिधरी गाटा संख्या 362 स्थित ग्राम ओथी परगना सेमरौता तहसील महराजगंज का दर्ज खातेदार है। उक्त आबादी से सटी भूमि है। प्रतिपक्षी के व अन्य मकान भी उक्त भूमि में बने हैं। उक्त आबादी प्रार्थी के नाम दर्ज भूमि के बीच पानी निकासी हेतु नाला अरसा पूर्व बना है।अब उक्त प्रतिपक्षी व्यक्ति प्रार्थी की की भूमिधरी जमीन के अंदर नाली बनाया जा रहा है। इसके संबंध में पूर्व में हल्का लेखपाल द्वारा प्रार्थी के खेत की पैमाइश भी की गई थी। गांव के संभ्रांत व्यक्तियों द्वारा उक्त नाली के बाबत सुलहनामा भी हो चुका है। लेकिन उक्त प्रतिपक्षी फैसला को नहीं मान रहे हैं। प्रार्थी के खेत के अंदर नाली बनवाना चाहते हैं। पीड़ित राम सजीवन ने उपजिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई।
0 टिप्पणियाँ