समाजवादी पार्टी ने मेयर पद के घोषित किए आठ प्रत्याशी, अजय श्रीवास्तव को मिला इलाहाबाद मेयर का टिकट।
प्रयागराज। समाजवादी पार्टी ने बुधवार की रात आठ मेयर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। लखनऊ से पत्रकार व साहित्यकार बन्दना मिश्रा को टिकट दिया गया है। गोरखपुर से भोजपुरी अभिनेत्री काजल निषाद पर फिर भरोसा जताते हुए मेयर टिकट दिया गया है।
लखनऊ, राज्य ब्यूरो: समाजवादी पार्टी ने बुधवार की रात आठ मेयर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। लखनऊ से पत्रकार व साहित्यकार बन्दना मिश्रा को टिकट दिया गया है। गोरखपुर से भोजपुरी अभिनेत्री काजल निषाद पर फिर भरोसा जताते हुए मेयर टिकट दिया गया है। काजल को विधानसभा चुनाव में भी सपा ने टिकट दिया था। इलाहाबाद से अजय श्रीवास्तव व झांसी से रघुवीर चौधरी को टिकट दिया गया है।
मेरठ से विधायक अतुल प्रधान की पत्नी सीमा प्रधान को सपा ने मेयर का टिकट दिया है। शाहजहांपुर से अर्चना वर्मा, फिरोजाबाद से मशरूर फातिमा व अयोध्या से डा. आशीष पाण्डेय को मेयर का प्रत्याशी बनाया गया है। इसी प्रकार तिलहर नगर पालिका परिषद से अध्यक्ष पद का टिकट लाल बाबू व कुंदरकी नगर पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी शमीना खातून को बनाया गया है।
दरअसल, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश के इंदौर जा रहे हैं। वे बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल के दिन उनकी जन्मस्थली महू में उन्हें रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी व भीम आर्मी के संस्थापक चंद्र शेखर आजाद के साथ संयुक्त रूप से श्रद्धांजलि देंगे।
आठ मेयर व दो अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की सूची जारी
दो दिन के लिए इंदौर जाने से पहले सपा मुखिया ने बुधवार को निकाय चुनाव के प्रत्याशियों के नामों पर पार्टी के नेताओं के साथ विचार-विमर्श कर पहली सूची को अंतिम रूप दे दिया। बुधवार रात आठ मेयर व दो अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की सूची जारी हो गई है। गुरुवार को भी कुछ और प्रत्याशियों की सूची जारी हो सकती है।
![]() |
अजय श्रीवास्तवव प्रयागराज |
0 टिप्पणियाँ