सपा कार्यकर्ताओं ने उज्जवल रमण सिंह का किया भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन।
शंकरगढ़, प्रयागराज ।सोमवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं नि पदाधिकारियों ने पूर्व मंत्री पूर्व विधायक करछना राष्ट्रीय सचिव उज्जवल रमण सिंह का नगर पंचायत शंकरगढ़ रामेश्वर गेस्ट हाउस प्रांगण में श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम जाते समय सेन नगर चौराहा युवा सपा नेता संजय सिंह तोमर के कार्यालय में माल्यार्पण कर भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन किया।
सपा राष्ट्रीय सचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व विधायक करछना उज्जवल रमण सिंह ने सपा कार्यकर्ताओं से नगर निकाय चुनाव में नगर पंचायत शंकरगढ़ से अध्यक्ष चेयरमैन एवं सभी बारहों वार्ड के सभासद उम्मीदवार जिन्हें भी पार्टी बनाती है उनके पक्ष पार्टी की सफलता विजय श्री बनाने एवं शंकरगढ़ नगर चहुंमुखी विकास हेतु एकजुट होकर संगठन की मजबूती हेतु नगर में भ्रमण करने जनता से सम्पर्क बनाने का आह्वान किया।
सपा राष्ट्रीय सचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व विधायक करछना उज्जवल रमण सिंह नगर शंकरगढ़ रामेश्वर वाटिका प्रांगण में चल रहे 20 वां राज्यस्तरीय लालापुर महोत्सव आयोजक समाजसेवी सूर्यनिधान पाण्डेय द्वारा श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम में कसौटा खानदान शंकरगढ़ सियासत के राजा महेन्द्र प्रताप सिंह के साथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर श्रीमद् भागवत कथा प्रेरणा श्रोत जन कल्याण के अर्थ श्रीमद् भागवत कथा पर संक्षिप्त प्रकाश डाला।
इस अवसर पर माल्यार्पण स्वागत एवं श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम में शामिल होने वालों में बब्बू गौतम, श्रीकांत यादव,कामद प्रताप सिंह, अरविंद कुमार मिश्रा उर्फ गुड्डा, जिला पंचायत सदस्य बृजेश यादव, प्रमोद सिंह, बसंत लाल केसरवानी, कृष्णकांत विश्वकर्मा, विकास बारा बबलू यादव,नईम अहमद,जावेद खान,सरवर अली,विजय बागी, कुंवर दिवाकर सिंह, शैलेन्द्र सिंह नि मीडिया प्रभारी सपा बारा, महीप सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, अतुल प्रकाश यादव, जयराज सिंह, मुलायम यादव, राकेश भार्गव,अजय सिंह पटेल, सुशील पांडेय, संजय सिंह तोमर,कौशल सागर, सूरज यादव,आर एस यादव,कुशल सिंह, श्रीमद् भागवत कथा में सुरेंद्र केसरवानी जसरा, घनश्याम कोटार्य जसरा, द्वारिका प्रसाद सिंह पटेल, गुलाब कली शंकरगढ़ पंचेश्वर त्रिपाठी आदि सभी गणमान्य लोग उपस्थित रहे।।
0 टिप्पणियाँ