भारत के प्रथम राष्ट्रपति व स्वतंत्रता सेनानी डॉ राजेंद्र प्रसाद जी की 60 वी पुंयतिथि मनाई
प्रयागराज आज शहर कांग्रेस कमेटी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू राजेंद्र प्रसाद जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।
डॉ राजेंद्र प्रसाद छात्रावास में पहुंचकर उनकी मूर्ति पर माला अर्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्रा अंशुमन ने कहा कि बाबू राजेंद्र प्रसाद जी चकाचौंध से काफी दूर रहे राष्ट्रपति से रिटायर होने के बाद उन्होंने अपना सारा समय सदाकत आश्रम में बिताया वहीं पर 28 फरवरी 1963 को उनकी मृत्यु हो गई।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मुकुंद तिवारी ने कहा कि डॉ राजेंद्र प्रसाद जी ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया उन्होंने अपना सारा जीवन देश के नाम समर्पित कर दिया। कार्यक्रम के संयोजक व कांग्रेस नेता राजकुमार सिंह रज्जू व इरशाद उल्ला ने कहा कि राजेंद्र प्रसाद जी महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष थे संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में सर्वश्री प्रदीप मिश्रा अंशुमन, मुकुंद तिवारी, राजकुमार सिंह रज्जू, इरशाद उल्ला, लालबाबू साहू, राजबहादुर गुप्ता ,कमल कुमार अग्रहरि, शंभू नाथ रावत, विनय पांडे, दीपचंद शर्मा, रविंदर गिरी, गोपी कृष्ण श्री वास्तव, अवधेश शुक्ला,शुभम तिवारी, , इस्लाम अहमद जून्ना, अंकित कुमार, राजेश कुमार आदि लोग रहे।
0 टिप्पणियाँ