अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे ने प्रदर्शनी का फीता काटकर किया शुभारम्भ
मिर्ज़ापुर। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा लगाई गई 03 दिवसीय प्रदर्शनी भारत सरकार तथा प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं से संबंधित चित्र प्रदर्शनी बी0 एल0 जे0 मैदान में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे अमरेन्द्र कुमार वर्मा द्वारा फीता काटकर शुभारम्भ किया। प्रदर्शनी का भ्रमण कर अपर जिलाधिकारी नमामिगंगे अमरेन्द्र कुमार वर्मा ने अवलोकन भी किया गया। उन्होने प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का उद्देश्य है कि सरकारी योजनाओं की जानकारी आम जन मानस तक प्रदर्शनी के माध्यम से पहुॅचाया जा सके। उन्होने कहा कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी कोई भी नागरिक भ्रमणकर ले सकता है और योजनाओं का लाभ भी ले सकता है।
0 टिप्पणियाँ