लखनऊ का नाम बदले जाने के बिरोध मे प्रबुद्धवादी बहुजन मोर्चा ने सौपा राज्यपाल को ज्ञापन

  शिव  कैलाश   प्रयाग भारत 


कौंधियारा, प्रयागराज । जिलाधिकारी प्रयागराज को प्रबुद्धवादी बहुजन मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाला राम सरोज के नेत्रत्त्व मे  लखनऊ के निर्माता  महाराजा लाखन पासी की एतिहासिक धरोहर को  उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा छेड़छाड कर उसका नाम बदलने की मंशा के बिरोध मे  जिलाधिकारी प्रयागराज के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौपा इस दौरान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाला राम सरोज ने कहा कि यदि बदलना है तो लखनऊ की जगह महाराजा लाखन पासी नगर किया जाय यदि कोई दूसरा नाम बदल कर पासियों की एतिहासिक धरोहर के साथ छेड़छाड किया गया तो प्रबुद्धवादी बहुजन मोर्चा जोरदार इसका विरोध करेगा। ज्ञापन मे प्रमुख रुप से मंगला प्रसाद, चंद्रशेखर पासी ,सुनील पासी, जयदेव, राजेश पासी  ,प्रवीण सोनकर ,मुनेश सरोज, विश्वप्रकाश ,अशीस पासी ,सिवा पासी  ,प्रदीप पासी ,शिव प्रसाद ,राजेश  सोनकर ,अभिषेक सरोज ,धन्नजय पासी,  सुयोग सिंह,जय कुमार, प्यारेलाल ,दिलीप कुमार  संदीप पासी ,आदि लोग उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ