शिवम पाण्डेय ने पूर्व राज्यपाल के जन्मदिन पर दिया बधाई

पं. केशरी नाथ त्रिपाठी प्रयाग के गौरव हम सबके आदर्श


प्रयागराज- गुरुवार को पूर्व राज्यपाल पंडित केसरीनाथ त्रिपाठी के 89वें जन्मदिन के अवसर पर भाजपा के युवा नेता व सविता धर्मार्थ ट्रस्ट प्रयागराज के सचिव शिवम पाण्डेय ने उनके आवास पर मुलाकात किया व पुष्प गुच्छ देकर उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए ईश्वर से उनके लिए स्वस्थ एवं प्रसन्न रहते हुए दीर्घायु की कामना की।
 परिणय गेस्ट हाउस बैरहना प्रयागराज में जन्मदिन के कार्यक्रम स्थल पर शिवम पाण्डेय ने कहा कि पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी प्रयाग के गौरव हैं और हम सबके आदर्श है। एक कुशल राजनेता के रूप में उन्होंने अनेक उच्च पदों में रहकर ईमानदारी पूर्वक भारतीय जनता पार्टी की और जनता की सेवा की। उनका मार्गदर्शन सदैव हम सब को प्राप्त होता रहे और उनका जीवन दीर्घायु हो, ऐसी ईश्वर से कामना है। जन्मदिन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने भी जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दिया ।

बधाई देने वालों में मुख्य रूप से भाजपा काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, पूर्व विधायक प्रभाशंकर पाण्डेय, विधायक गुरू प्रसाद मौर्य, विधान परिषद सदस्य केपी श्रीवास्तव यज्ञ दत्त शर्मा , विभव नाथ भारती, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष यमुनापार सविता मिश्रा, राजेश शुक्ला, प्रदीप पाण्डेय, राजेश पाण्डेय, आनन्द तिवारी , आदि मौजूद रहे ।
 शिवम पाण्डेय ने कार्यक्रम अध्यक्ष पदुम जायसवाल, संयोजक शिवेंद्र मिश्रा, सह-संयोजक प्रदेश मंत्री भाजपा महिला मोर्चा कविता यादव त्रिपाठी का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ