भारतीय किसान यूनियन जिलाउपाध्यक्ष बबलू दुबे ने दर्जनों किसानों के साथ थानाध्यक्ष को सौपा ज्ञापनतीन कृषि कानून के प्रति जलाकर किसानों ने जताया विरोध
![]() | |
|
प्रयाग भारत
प्रयागराज । भारतीय किसान यूनियन जिलाउपाध्यक्ष प्रयागराज किसान मसीहा बबलू दुबे के नेतृत्व में दर्जनों किसानों ने फुलपुर सोरांव रोड पर पहुंचकर थाना अध्यक्ष बहरिया को महा महिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। किसान मसीहा बबलू दुबे ने बताया कि लगातार छह महा से किसान दिल्ली के बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं। तीन कृषि विलों के लागू होने की एक साल पूरे होने पर किसानों ने भारतीय किसान यूनियन टिकैतगुट के आह्वान पर बिलों की प्रति जलाकर अपना विरोध जताया।शनिवार को तयशुदा कार्यक्रम के तहत भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने किसान मसीहा बबलू दुबे की अगुवाई मे किसानों ने महा महिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन थाना अध्यक्ष बहरिया को सौंपा। इस मौके पर जिलाउपाध्यक्ष बबलू दुबे बोलते हुए कहा कि केंद्र में मौजूदा सरकार अपनी तानाशाही रवैया पर अडिग है। लगातार छह महा से अधिक समय होने के बाद भी अभी तक सरकार किसानों की बात सुनने को तैयार नहीं है। किसान तीन कृषि कानूनों को वापिस करने व सरकार के द्वारा फसलों के मूल्यों पर खरीद करें। यदि के मूल्यों पर खरीद नहीं होती है तो कानून में सजा का प्रावधान होना चाहिए।मांगों को लेकर लगातार किसान आंदोलन कर रहे हैं परंतु अभी तक सरकार सुनने को तैयार नहीं है। यदि सरकार नहीं सुनती है तो किसान आंदोलन को अब और गति देगी। इस अवसर पर किसान नेता सरफराज अहमद उर्फ सेबू मुस्ताक,सुरेन्द्र यादव ,राममूर्ति यादव आदि तमाम किसान मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ